
महाराष्ट्र के ठाणे में GST चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
AajTak
संयुक्त आयुक्त अमित कुमार सिंह ने कहा कि ठाणे के मीरा रोड इलाके के निवासी सुल्तान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. जांच से पता चला है कि सुल्तान ने विभिन्न लोगों के आधार, पैन और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का फायदा उठाया, जिन्हें इसके बदले पैसा दिया गया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करोड़ों रुपये एक जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है. इस मामले में अधिकारियों ने 26.92 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) स्कैम से जुड़े माल एवं सेवा कर (GST) चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सीजीएसटी (CGST) के संयुक्त आयुक्त अमित कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी कपाड़िया महमद सुल्तान ने 18 फर्जी संस्थाएं बनाकर धोखाधड़ी की, जिनका इस्तेमाल फर्जी चालान बनाने और बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति के आईटीसी का दावा करने के लिए किया गया.
संयुक्त आयुक्त अमित कुमार सिंह ने कहा कि ठाणे के मीरा रोड इलाके के निवासी सुल्तान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. जांच से पता चला है कि सुल्तान ने विभिन्न लोगों के आधार, पैन और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का फायदा उठाया, जिन्हें उनकी व्यक्तिगत जानकारी के बदले भुगतान किया गया.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी फर्मों को जीएसटी के लिए पंजीकृत करने, बैंक खाते खोलने और छद्म लेनदेन में शामिल डमी कंपनियों का नेटवर्क बनाने के लिए किया गया था. फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट को फिर अन्य फर्मों को दे दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ.
संयुक्त आयुक्त अमित कुमार सिंह ने आगे कहा कि सुल्तान ने धोखाधड़ी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उस पर सीजीएसटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सुल्तान को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









