
महाराष्ट्र के किसानों पर दोहरी आफत, बेमौसम बारिश से संकट में किसान
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला के किसानों को इस साल न जानें कितने मुश्किल दौर से गुजरना पर रहा है. इसी साल किसानों को दो बार नुकसान हो चुका है. पहले खरीफ फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई थी और अब बरसात ने रबी का खेल बिगाड़ दिया.
किसान अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए पूरी तरह फसल पर निर्भर रहते हैं. यही उनके जीवन का एक मात्र साधन है, लेकिन इसके लिए न जाने उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है. उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि इस बार प्रकृति का रुख क्या रहने वाला है. प्रकृति अपने समय के अनुसार नहीं काम करती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है. इस बार महाराष्ट्र में किसानों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, बेमौसम बरसात से पूरी फसल बर्बाद हो गई.
महाराष्ट्र के अकोला में किसानों को एक साल के अंदर दोहरी मार झेलनी पड़ी है. किसान अभी खरीफ फसल के नष्ट होने से उबरे भी नहीं थे कि फिर से प्रकृति से परेशानी ने दस्तक दे दी. खेत में रबी फसलों की बुआई की गई थी, फसल अभी अंकुरित भी नहीं हुई थी कि बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलों पर कीटों का प्रादुर्भाव हुआ. इस वजह से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई.
दोबारा बुआई की आई नौबत
किसानों पर रबी फसल की दोबारा बुआई करने का संकट आ गया है. लेकिन इसके लिए उन्हें पहले रबी फसल को रोटा रोलर से उखाड़ना पड़ेगा. क्योंकि इस क्रिया के बिना नई फसलों को नुकसान होने की संभावना बनी रहती है. इस बार किसान बेहद असमंजस में है कि क्या करें और क्या नहीं?
2023 किसानों के लिए बेहद दुखद
किसानों पर इस साल ये कोई नई आफत नहीं है. खरीफ फसल के समय भी बेमौसम बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ था, और अब फिर एक नई आफत आ गई है. किसानों के लिए यह साल बेहद दुखद बीत रहा है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










