
महाराष्ट्र के इस शहर में सड़कों और खेतों में भरे पानी का रंग हुआ नीला, किसानों को सता रहा ये डर
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण जिले में इन दिनों जिधर भी नजर घूमेगी, उधर पानी का रंग इस कदर नीला दिखाई देगा, जैसे उसमें नील घोली गई है. इतना ही नहीं यहां की सड़कें भी नीले रंग की दिखाई दे रही हैं.
महाराष्ट्र के कल्याण जिले में इन दिनों जिधर भी नजर घूमेगी, उधर पानी का रंग इस कदर नीला दिखाई देगा, जैसे उसमें नील घोली गई है. इतना ही नहीं यहां की सड़कें भी नीले रंग की दिखाई दे रही हैं. नीले पानी की वजह से अब किसानों को डर सता रहा है, कि उनकी खेती में इससे नुकसान न हो जाए. आगे की स्लाइड में देखें क्यों पानी का रंग नीला हो रहा है. (फोटो क्रेडिट/मिथिलेश गुप्ता) दरअसल कल्याण के 14 गांव में गोषीया मार्केट से बड़ी मात्रा में रासायनिक मिश्रित पानी सीधे सड़कों पर छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से सड़कें नीली हो गई हैं. इस रासायनिक पानी के कारण किसानों के खेतों की फसलों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. इसलिए अब किसानों को प्रदूषण नियंत्रण मंडल की कार्रवाई का इंतजार है. कल्याण ग्रामीण के दहिसर, पिंपरी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रासायनिक गोदाम स्थापित किए गए हैं. खास बात यह है कि रासायनिक गोदामों का गोषीया बाजार बन गया है. इन गोदामों से बिना किसी प्रक्रिया के सड़कों और नालों में रासायनिक छोड़ा जा रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










