
महाराष्ट्र: कुर्सी की रेस में कौन कौन हैं फेस? अजित को फडणवीस पसंद है, लेकिन शिंदे को चाहिए अपनी सत्ता!
AajTak
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर रस्साकशी चल रही है. महायुति के तीनों दल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं में मंथन चल रहा है. नए सीएम को लेकर पावर, पॉलिटिक्स और व्यक्तिगत समीकरण तक को ध्यान में रखा जा रहा है.
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? जल्द ही यह सस्पेंस खत्म होने वाला है. लेकिन उससे पहले बीजेपी से लेकर शिवसेना और एनसीपी खेमे में खासी हलचल देखी जा रही है. देवेंद्र फडणवीस लेकर एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट भी खुद को रेस में मानकर चल रहा है. हालांकि, अंतिम फैसला तीनों ही पार्टियों के हाईकमान को लेना है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों के नतीजे आ गए हैं. एनडीए ने 233 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 49 सीटें मिली हैं. बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57, अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं. शिवसेना यूबीटी को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी एसपी को 10 सीटें मिलीं. दो सीटें सपा के खाते में गईं.
बीजेपी का मुख्यमंत्री पद पर दावा क्यों?
चुनावी सफलता: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का स्ट्राइक रेट 89 फीसदी रहा. बीजेपी ने 2014 की तुलना में ज्यादा सफलता हासिल की है. यानी मजबूत जनादेश बीजेपी के दावे को भी मजबूत करता है.
कैडर का मनोबल बढ़ाना: 2019 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बीजेपी कैडर का मनोबल गिर गया था. हाल ही में लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर देखा गया है. ऐसे में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी वर्कर्स का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है. यही वजह है कि बीजेपी के लिए सीएम पद हासिल करना महत्वपूर्ण है.
लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी: विधानसभा चुनाव में बंपर बहुमत के अहम मायने हैं. बीजेपी का संगठन चाहेगा कि वो 2029 में अपने दम पर चुनाव लड़े और जीते. बीजेपी की उम्मीदों और प्लान के लिए सीएम की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







