
महाराष्ट्र की राजनीति में नया क्या होने वाला है, फिर पवार का पावर दिखेगा या भतीजे के सामने सरेंडर?
AajTak
10 जून को एनसीपी के स्थापना दिवस पर शरद पवार और अजित पवार पुणे में ही अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं. हाल फिलहाल दोनों की कई मुलाकातें हुई हैं, जिससे पार्टी और परिवार के एक होने की अटकलें तेज हैं. अब सवाल है – चाचा झुकेंगे या भतीजे की घर वापसी होगी?
कई दफे इनकार ही इकरार का इशारा होता है. महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के साथ आने की चर्चाओं के बीच अब पवार परिवार के भी फिर से एक हो जाने की संभावना जताई जाने लगी है - और वो खास वक्त भी बेहद करीब आ चुका है.
10 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस होता है. और, इस बार एनसीपी के दोनों पक्ष पुणे में ही अपना अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं.
ये सब ऐसे दौर में हो रहा है जब महाराष्ट्र की राजनीति में खूब उथल पुथल महसूस की जा रही है. ये सब होने का सीधा असर तो महाविकास आघाड़ी पर ही लगता है, लेकिन, जाहिर है, महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति भी अछूता नहीं रहने वाला है.
हाल फिलहाल कई ऐसे मौके आये हैं जहां शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हुई है. परिवार और पार्टी के फिर से एक होने की संभावनाएं जताये जाने की वजह भी यही है. हालांकि, औपचारिक तौर पर ऐसी बातों से इनकार भी किया जा रहा है - लेकिन ऐन उसी वक्त घटनाक्रम और बातें ऐसी भी होती हैं, जो संभावनाओं को अटकलें बताने वालों के बयान कुछ देर के लिए गुमराह करने वाले लगते हैं.
शिवसेना के स्थापना समारोह में तो कई बार टकराव जैसी नौबत भी देखी गई है. एक बार तो ग्राउंड की दावेदारी को लेकर भी बहुत कुछ हो चुका है. और, समारोह के मंच से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे एक दूसरे को ललकारते और फुफकारते सुने गये हैं - लेकिन एनसीपी के स्थापना दिवस समारोह से तो लोग खुशखबरी आने का इंतजार कर रहे हैं.
समारोह का इलाका तो एक ही है, लेकिन जगह जगह अलग अलग है. कॉमन बात बस यही है कि दोनों पक्षों ने समारोह के लिए शरद पवार के होम टाउन पुणे को ही चुना है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







