
महाराष्ट्र का वोटिंग पैटर्न क्यों चौंका रहा, झारखंड में क्या सरप्राइज है? वोटिंग ट्रेंड के संकेत क्या
AajTak
महाराष्ट्र में मतदान का पिछले 29 साल का रिकॉर्ड टूट गया है तो वहीं झारखंड के जामताड़ा में भी 77 फीसदी वोटिंग हुई है. दोनों ही राज्यों में हाई टर्नआउट किस तरफ इशारा करता है और ट्रेंड क्या कहते हैं?
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का शोर मतदान के साथ ही थम गया है. वोटिंग के बाद मतगणना की बारी है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले राजनीतिक दल अब विधानसभावार वोटिंग पैटर्न को लेकर समीक्षा बैठकें कर अपनी संभावनाओं की स्थिति टटोलने में जुट गए हैं. एग्जिट पोल अनुमानों में महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले गठबंधन की सरकार बनने के अनुमान जताए गए हैं लेकिन बात वोटिंग पैटर्न को लेकर भी हो रही है.
महाराष्ट्र में टूटा 29 साल का रिकॉर्ड
देर रात तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. महाराष्ट्र में मतदान का ये आंकड़ा साल 1995 के बाद विधानसभा या लोकसभा, किसी भी चुनाव में सबसे अधिक है. साल 1995 के महाराष्ट्र चुनाव में 71.7 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन इसके बाद विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के, 70 की कौन कहे टर्नआउट कभी 65 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया था. 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो सूबे में 61.4 फीसदी वोटिंग हुई थी. साल 1999 में 60.9, साल 2004 में 63.4, साल 2009 में 59.6, 2014 के विधानसभा चुनाव में 63.3 और 2019 में 61.4 फीसदी मतदान हुआ था.
लोकसभा चुनावों की बात करें तो हालिया लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सीटों पर 61.5 फीसदी मतदान हुआ था. महाराष्ट्र में साल 1996 के आम चुनाव में 52.4, 1998 में 57.1 और साल 1999 में 61 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. साल 2004 में 54.3, साल 2009 के आम चुनाव में 50.5 और 2014 में महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर 60.4 फीसदी वोटिंग हुई थी.
झारखंड में भी हाई टर्नआउट
झारखंड की बात करें तो सूबे की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ. पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर 66.65 फीसदी मतदान हुआ था जो 2019 में हुए पिछले चुनाव के मुकाबले 2.9 फीसदी अधिक है. दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर देर रात तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 68 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में 66.9 फीसदी मतदान हुआ था. झारखंड चुनाव के दूसरे चरण की सीटों पर मतदान के मामले में जामताड़ा अव्वल रहा. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जामताड़ा में 77 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



