
महाराष्ट्र: कर्ज चुकाने के लिए किसान को बेचनी पड़ी किडनी, साहूकार ने 1 लाख को बना दिया था 74 लाख
AajTak
चंद्रपुर के नागभीड़ तहसील में कर्ज से परेशान किसान रोशन कुडे ने किडनी बेचने का आरोप लगाया है. पुलिस ने अवैध साहूकारों के खिलाफ सवकारी अधिनियम और एक्सटॉर्शन की धाराओं में केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. किडनी से जुड़े आरोपों की अलग जांच जारी है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान द्वारा किडनी बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. किसान के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध साहूकारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. यह मामला जिले के नागभीड़ तहसील के मिन्थुर गांव का है. पीड़ित किसान का नाम रोशन सदाशिव कुडे है.
रोशन कुडे ने आरोप लगाया है कि अवैध साहूकारों से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए उन्हें अपनी किडनी बेचनी पड़ी. पुलिस ने शाम करीब सात बजे छह साहूकारों के खिलाफ सवकारी अधिनियम की धारा 29, 30, 31 और एक्सटॉर्शन की धाराओं में मामला दर्ज किया.
कर्ज के बोझ दबे किसान ने बेची किडनी
आरोपियों में किशोर बावनकुले, मनीष घाटबंधे, लक्ष्मण उरकुडे, प्रदीप बावनकुले, संजय बल्लारपुरे और सत्यवान बोरकर शामिल हैं. मामला ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार किसान ने वर्ष 2021 में इलाज और व्यवसाय के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे. समय पर कर्ज न चुका पाने पर उस पर भारी ब्याज और रोजाना जुर्माना लगाया गया. एक लाख रुपये का कर्ज बढ़कर 74 लाख रुपये तक पहुंच गया. कर्ज चुकाने के लिए किसान ने दो एकड़ जमीन, ट्रैक्टर, वाहन, घर का सामान और सोना तक बेच दिया, लेकिन फिर भी कर्ज नहीं उतरा.
किसान का आरोप है कि साहूकारों के दबाव में आकर उसे किडनी बेचने की सलाह दी गई. एक एजेंट उसे पहले कोलकाता ले गया, जहां मेडिकल जांच हुई. इसके बाद कंबोडिया में उसकी सर्जरी कर किडनी निकाली गई. किसान का कहना है कि उसने आठ लाख रुपये में अपनी किडनी बेची.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








