
महाराष्ट्र: ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई. जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई. जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. वहीं, सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल अच्छी बात ये है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई. यह आग भिवंडी शहर के वंजारपट्टी नाका स्थित दुकान में रविवार रात करीब 9.30 बजे लगी. फिलहाल आग कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद बीएनएमसी की पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
यह भी पढ़ें: असम: कछार के बिहरा स्टेशन पर बराक-ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में देर रात लगी आग
अधिकारी ने कहा कि सोमवार को सुबह 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था. अधिकारी ने कहा कि आग भयानक थी. हालांकि, अभी तक आग लगने के वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है.
वहीं, संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि एक ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई. जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने या मरने की खबर नहीं है. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











