
महाराष्ट्र: एक साल तक झेली प्रताड़ना, पति फोन से मिले दूसरी महिला से चैट, 25 साल की युवती ने किया सुसाइड
AajTak
लातूर के वरवंटी गांव में पति के शक और एक साल की प्रताड़ना से परेशान 25 वर्षीय आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति के मोबाइल में दूसरी महिला से चैट मिलने का विवाद सामने आया था. पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां पत्नी के कथित एक्सटर्नल अफेयर के शक में पति ने करीब एक साल तक उसे टॉर्चर किया. बाद में पति के ही मोबाइल में दूसरी महिला के साथ किया गया चैट मिलने के बाद पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है.
यह घटना लातूर जिले के वरवंती गांव की है. मृतका आरती रामेश्वर उरगुंडे उम्र 25 साल की शादी साल 2023 में रामेश्वर सिद्धेश्वर उरगुंडे से हुई थी. शादी के बाद आरती अपने पति, ससुर सिद्धेश्वर रानबा उरगुंडे और सास के साथ एक ही घर में रह रही थी.
परिजनों के अनुसार शादी के बाद मई 2024 तक पति का व्यवहार सामान्य था. इसके बाद अचानक रामेश्वर ने आरती पर बाहर अफेयर होने का शक करना शुरू कर दिया. वह शराब पीकर आरती के साथ मारपीट करता था. इस दौरान ससुर सिद्धेश्वर भी बेटे का समर्थन करता रहा. आरती जब घर की जरूरत की कोई चीज मांगती तो पति और ससुर उसे मायके से लाने का ताना देकर परेशान करते थे.
शादीशुदा युवती ने किया सुसाइड
लगभग एक साल से चल रहे इस टॉर्चर से आरती बेहद परेशान थी. जब भी उसके साथ मारपीट होती वह अपने मायके वालों को फोन कर बताती थी. मायके में रहने के दौरान भी पति उसे फोन कर गालियां देता था. कई बार माता पिता ने ससुराल जाकर समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी.
12 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे आरती की मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें लातूर शहर के Vivekanand Hospital में भर्ती किया गया. जानकारी मिलने पर आरती, उसका पति और ससुर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में आरती ने अपने माता पिता को रोते हुए बताया कि उसके पति के मोबाइल में दूसरी महिला के साथ व्हाट्सएप चैट मिली है. इस बात पर पति ने उसके साथ मारपीट कर गालियां दीं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








