
महाराष्ट्रः राज ठाकरे की रैली से पहले सीएम उद्धव का तंज, कहा- 'कुछ लोग झंडा बदलते रहते हैं '
AajTak
महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं में सियासी घमासान जारी है. आज शाम को जहां राज ठाकरे रैली करने वाले हैं, इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग बार-बार अपना झंडा बदलते रहते हैं.
महाराष्ट्र में शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच वाकयुद्ध जारी है. सीएम ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग बार-बार अपना झंडा बदलते रहते हैं. इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की आज शाम 7.30 बजे औरंगाबाद में रैली होनी है. बता दें कि लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राज ठाकरे प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. वहीं राज ठाकरे की रैली से पहले मुंबई में शाम करीब 7 बजे बीजेपी की ओर से सभा का आयोजन किया जाएगा. विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस इस सभा को संबोधित करेंगे.
राज ठाकरे की रैली से पहले प्रदेश के सीएम उद्धव ठाकरे ने उन पर निशाना साधा है. सीएम ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग बार-बार अपना झंडा बदलते रहते हैं. पहले वह गैरमराठी पर हमला किया करते थे, लेकिन अब गैरहिंदू लोगों पर हमले करते हैं. वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने नाम लिए बिना राज ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या और मराठवाड़ा में जा रहे हैं, लेकिन उनके पीछे कोई भी भजन करने वाला नहीं है. उन्हें लगता है कि 'हिंदू ओवैसी' बनाकर शिवसेना का वोट प्रभावित करेगा, लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं होगा.
औरंगाबाद रैली से पहले क्या बोले ओवैसी?
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कौन हिंदुत्व का ज्यादा वफादार है इसका कॉम्पटिशन चल रहा है. इसमें सभी पार्टियां लगी हुई हैं. इसके लिए लोग किस जुबान का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये भी सोचने वाली बात है.
कांग्रेस ने क्या कहा राज की रैली को लेकर?
उधर, कांग्रेस के नेता भाई जगताप ने कहा कि राज ठाकरे ने जब भी रैली की है, लेकिन हर रैली में उनकी भूमिका अलग रहती है. उन्होंने कहा कि 'मैं तो कहूंगा कि वह नौटंकी करते हैं'.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









