
महायुति मंत्रियों के बीच क्यों हुई खटपट? बीजेपी की मंत्री से नाराज शिंदे गुट के संजय शिरसाट
AajTak
विवाद तब शुरू हुआ जब माधुरी मिसाल ने कुछ विधायकों के अनुरोध पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और निर्देश जारी कर दिए. इन बैठकों में विभागीय मंत्री शिरसाट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया था. इससे पहले भी संजय शिरसाट ने आरोप लगाया था कि उनके विभाग के पैसे का इस्तेमाल एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.
महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार में एक बार फिर मतभेद सामने आए हैं. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कोटे से सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने बीजेपी की राज्य मंत्री (MoS) माधुरी मिसाल पर उनके विभाग से जुड़ी बैठकें उनकी जानकारी के बिना आयोजित करने को लेकर असंतोष जाहिर किया है.
कहां से शुरू हुआ विवाद?
संजय शिरसाट ने इस मुद्दे पर कड़ी भाषा में लिखे एक पत्र में माधुरी मिसाल को निर्देश दिया है कि भविष्य में उनके विभाग से जुड़ी कोई भी बैठक सिर्फ उनकी अध्यक्षता में ही हो. विवाद तब शुरू हुआ जब माधुरी मिसाल ने कुछ विधायकों के अनुरोध पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और निर्देश जारी कर दिए.
इन बैठकों में विभागीय मंत्री शिरसाट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया था. इस घटनाक्रम के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या बीजेपी, शिंदे गुट के मंत्रियों को हाशिए पर धकेलने की कोशिश कर रही है.
पहले भी आरोप लगा चुके हैं शिरसाट गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय शिरसाट ने आरोप लगाया था कि उनके विभाग के पैसे का इस्तेमाल एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. ये घटनाएं साफ तौर पर महायुति सरकार के अंदर चल रहे तनाव को उजागर कर रही हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











