
'महायुति गठबंधन में सब ठीक', कैबिनेट बैठक से जल्दी निकलने पर बोले अजित पवार
AajTak
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मुझे मराठवाड़ा क्षेत्र के अहमदपुर में एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जल्दी निकलना पड़ा था, कल लिए गए सभी कैबिनेट निर्णयों को मेरी मंजूरी है. बता दें कि गुरुवार को मुंबई में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में अजित पवार की संक्षिप्त उपस्थिति ने लोगों को चौंका दिया था.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक से जल्दी निकलने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी, शिवसेना और NCP के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सब ठीक है.
पीटीआई के मुताबिक अभिनेता सयाजी शिंदे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल कराने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार ने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वह बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस बारे में फैसला लिया जाएगा.
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मुझे मराठवाड़ा क्षेत्र के अहमदपुर में एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जल्दी निकलना पड़ा था, कल लिए गए सभी कैबिनेट निर्णयों को मेरी मंजूरी है. बता दें कि गुरुवार को मुंबई में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में अजित पवार की संक्षिप्त उपस्थिति ने लोगों को चौंका दिया था, खासकर इसलिए क्योंकि वित्त मंत्री होने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति में कई वित्तीय रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. उनके जाने के ढाई घंटे बाद 38 फैसले लिए गए. जिनमें से कई बड़े फैसले वित्त से जुड़े थे.
डिप्टी सीएम पवार ने कहा कि सब ठीक है और राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसी विवाद के बारे में अटकलें निराधार हैं. उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत सुचारू रूप से चल रही है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हमें लगेगा तो हम (बातचीत के परिणाम) की घोषणा करेंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी मौजूदा बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अजित पवार ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा अभी होना बाकी है. बारामती सीट हमें आवंटित होने के बाद हम कोई फैसला लेंगे. बता दें कि इस साल बारामती लोकसभा सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी चचेरी बहन और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट की नेता सुप्रिया सुले ने हराया था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









