
महान फुटबॉलर पेले की कब्र खुदवाएगी 'बेटी', डेड बॉडी से होगा इस राज का पर्दाफाश
AajTak
60 वर्षीय मारिया डो सोकोरो अजेवेदो ने पहली बार पेटरनिटी लॉ सूट शुरू करने के लगभग पांच साल बाद एक वकील से पेले की कब्र खुदवाने का अनुरोध करने को कहा है. पेले ने मरने से पहले कहा था कि संभावना है कि उनकी वसीयत में एक और बच्चा हो सकता है.
बीते 30 दिसंबर 2022 को ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन उनकी परिवारिक जिंदगी मौत के बाद भी विवादों में रही है. इसी कड़ी में हाल में अब पेले की बेटी होने का दावा करने वाली एक महिला ने उनके शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग की है.
60 वर्षीय मारिया डो सोकोरो अजेवेदो ने पहली बार पेटरनिटी लॉ सूट शुरू करने के लगभग पांच साल बाद एक वकील को यह कदम उठाने को कहा है. पेले ने मरने से पहले कहा था कि संभावना है कि उनकी वसीयत में एक और बच्चा हो सकता है.
तीन बार शादी, 7 बच्चे
उन्होंने तीन बार शादी की थी और आधिकारिक तौर पर उनके सात बच्चे हैं, हालांकि एक सौतेली बेटी है. उनके दो बच्चे, एडिन्हो नैसिमेंटो और फ्लाविया क्रिस्टीना, अपने पिता की वसीयत पढ़ने के बाद डीएनए टेस्ट के लिए सहमत हुए थे.
मारिया डो सोकोरो अज़ेवेदो के वकील मार्कोस फर्नांडो डॉस सैंटोस सूसा के हवाले से ब्राज़ील की रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके द्वारा किए गए प्रारंभिक टेस्ट निगेटिव आए थे, लेकिन उनके क्लाइंट का डीएनए टेस्ट ब्लड लिंक में हाई पॉसिबिलिटी दिखी थी.
डॉस सैंटोस सूसा ने कहा कि अब उनके पास स्थिति को सुलझाने के लिए पेले के शव को निकालने का अनुरोध करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










