
महागठबंधन में रार? RJD MLA का दावा- होली बाद तेजस्वी ही CM, ललन सिंह बोले- 2025 में होगा फैसला
AajTak
आरजेडी विधायक विजय मंडल ने दावा किया है कि होली के बाद बिहार में सत्ता के नेतृत्व में बदलाव होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि मार्च में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे. हालांकि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. ये फैसला अभी नहीं, बल्कि 2025 में होगा.
बिहार में महागठबंधन में सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल, RJD विधायक विजय मंडल ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन जाएंगे. नीतीश कुमार खुद उन्हें सत्ता सौंप देंगे. वहीं, JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मामले में साफ कह दिया है कि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. इसलिए अभी ये फैसला नहीं हो सकता. ये फैसला 2025 में होगा.
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कहा कि मेरे और नीतीशजी के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है. नीतीश जी कह चुके हैं कि 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. इसका मतलब ये है कि चुनाव तो किसी के भी नेतृत्व में लड़ा जा सकता है. लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, ये विधायक चुनते हैं.
ललन सिंह ने कहा कि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. इसलिए अभी ये फैसला नहीं हो सकता. ये फैसला 2025 में ही होगा.
ललन सिंह से जब पूछा गया कि क्या 2025 में तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि अभी 2025 आने में समय है. ललन सिंह से जब ये पूछा गया कि 2025 में मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व किसके हाथ में होगा, ये उस वक्त देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री होंगे. दरअसल, नीतीश कुमार ने पिछले दिनों विधायक दल की बैठक में कहा था कि 2025 में महागठबंधन को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लीड करेंगे. उन्हें ही महागठबंधन को आगे बढ़ाना है. आरजेडी के पास 80 विधायक हैं और नीतीश कुमार के 43 विधायक हैं. इसी आधार पर आरजेडी के नेता तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग उठा रहे हैं. आरजेडी के नेता लगातार मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को चाहिए कि सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंपकर 'दिल्ली कूच' करें.
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी पिछले दिनों कहा था कि 2023 में नीतीश को बिहार की कमान तेजस्वी यादव को दे देनी चाहिए और 2024 के चुनाव के लिए उन्हें अपना ध्यान लगाए. हालांकि, नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि 2025 के बिहार विधानसभा की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में होगी और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







