
महाकुंभ 2025: ट्रेन में जबरदस्त भीड़, गेट पर खड़े होकर सफर तय कर रहे लोग
AajTak
महाकुंभ मेले के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों में चढ़ने में काफी परेशानी हो रही है. यात्री दरवाजों पर लटके हुए हैं और अंदर ठसाठस भीड़ है. कई यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन होने के बावजूद वे ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं. एक सीट पर 4-5 लोग यात्रा कर रहे हैं. VIDEO

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










