
महाकुंभ में 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ हो रहे दर्शन, देखें शिवालय पार्क का Video
AajTak
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और भक्ति का एक अनूठा केंद्र शिवालय पार्क स्थापित किया गया है. इस पार्क में एक ही स्थान पर देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे भक्तों को एक साथ इन पवित्र धामों के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है. यह पार्क महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है.
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखा पार्क तैयार किया गया है, जहां आध्यात्मिक अनुभव कर सकते हैं. यहां पहली बार शिवालय पार्क बनाया गया है, जहां 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिमाएं एक ही स्थान पर स्थापित की गई हैं. इस पार्क में भक्त एक ही जगह पर सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं, जो इसे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आकर्षण है.
शिवालय पार्क में प्रवेश करते ही समुद्र मंथन की भव्य प्रतिमा के दर्शन होते हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं में देवताओं और असुरों के बीच हुए ऐतिहासिक समुद्र मंथन की याद दिलाती है. आगे बढ़ने पर यहां सोमनाथ, महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर और मल्लिकार्जुन सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.
यहां देखें Video
हर प्रतिमा के सामने एक सूचनात्मक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें उस ज्योतिर्लिंग का इतिहास, धार्मिक महत्व और उसकी उत्पत्ति की कथा लिखी गई है. इतना ही नहीं, यहां एक विशेष बारकोड स्कैनिंग सिस्टम भी उपलब्ध है, जिसे स्कैन करके श्रद्धालु अपनी मोबाइल स्क्रीन पर 12 ज्योतिर्लिंगों के विस्तृत विवरण, पौराणिक कथाएं और डिजिटल दर्शन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में उमड़ी इतनी भीड़ कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 12-12 घंटे चल रहीं लेट, DDU जंक्शन पर रेल यात्री बेहाल
महाकुंभ में आए श्रद्धालु इस अद्भुत शिवालय पार्क को देखकर बेहद खुश हो रहे हैं. महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कई अन्य राज्यों से आए भक्तों ने बताया कि एक ही स्थान पर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाना एक दिव्य अनुभूति है. श्रद्धालुओं ने कहा कि हमारे लिए सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना मुश्किल था, लेकिन इस शिवालय पार्क में आकर हमें सभी ज्योतिर्लिंगों की अनुभूति मिल गई. यह अनुभव अविस्मरणीय है. यह पहल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










