
महाकुंभ में महाभीड़... 15-15 KM तक गाड़ियों की लंबी लाइनें, दिन हो या रात, सड़क हो या गली कहीं भी नहीं राहत
AajTak
महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जिसके चलते पूरा शहर जाम हो गया है. आलम यह है कि 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लग रहा है. वहीं, आसपास के जिलों के कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जहां पैर तक रखने की जगह नहीं है.
महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जिसके चलते प्रयागराज पिछले एक हफ्ते से जाम के झाम से जूझ रहा है. आलम यह है कि मुख्य सड़क के अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में भी जाम लग रहा है. जिसके चलते स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि शहर से चारों ओर 30 किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है.
स्टेशनों पर पैर रखने की नहीं है जगह, संगम स्टेशन बंद
महाकुंभ में श्रद्धालुओं भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्टेशनों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है. भीड़ को देखते हुए संगम (दारागंज) स्टेशन को बंद कर दिया गया है. वहीं, प्रयागराज की सीमा से लगे जिलों जैसे भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, सतना, रीवा, चित्रकूट, जबलपुर आदि शहरों में भी जाम है और स्टेशन पर पैर रखने की जगह भी नहीं है.
पिछले कई वर्षों का टूट गया रिकॉर्ड
प्रयागराज में लगे महाकुंभ में पिछले कई सालों के श्रद्धालुओं के आने के रिकॉर्ड टूट गए हैं. हालांकि मौनी अमावस्या के बाद से श्रद्धालुओं के आने में थोड़ी सी कमी देखी गई थी. लेकिन 5 फरवरी के बाद से एक बार फिर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.
इस वक्त शहर में पूरे देश भर की गाड़ियों से श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं. भीड़ के चलते आलम यह है कि गाड़ियों की स्पीड थम गई है. जिसके चलते मुख्य रोड पर शादी के गेस्ट हाउस तक बारात नहीं पहुंच पा रही है. जिले के एक शादी में शामिल होने आए त्रिवेणी सिंह का कहना है कि मैं बारात में आया था. लेकिन पिछले कई घंटों से जाम में फंसा हुआ हूं.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










