
महराष्ट्र: स्कूल में देर से आने पर 13 वर्षीय छात्रा को प्रिंसिपल ने दी सजा, अस्पताल में भर्ती
AajTak
पालघर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को कक्षा में पांच मिनट देर से पहुंचने पर 50 बार उठक-बैठक करने की सजा दी गई, जिससे उसे शरीर में दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया. वहीं, स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है.
महाराष्ट्र के पालघर में एक प्रतिष्ठित स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को 17 जनवरी को कक्षा में पांच मिनट देर से पहुंचने के कारण कथित तौर पर प्रिंसिपल द्वारा सजा दी गई, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा . इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, ऐसा उसके परिजनों ने सोमवार को दावा किया. वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की थी और माफी मांगी.
परिजनों के मुताबिक, प्रिंसिपल ने छात्रा को 50 बार उठक-बैठक करने को कहा, जिसके परिणामस्वरूप उसे शरीर में दर्द और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. छात्रा को पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने 19 जनवरी को पालघर पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बेटी की इच्छा के अनुसार शिकायत वापस ले ली.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं, 12 बोर्ड परीक्षा के हॉल टिकट पर पलटा ये फैसला, दोबारा होंगे जारी
प्रिंसिपल ने छात्रा से की मुलाकात और मांगी माफी
इंस्पेक्टर अनंत पराड ने बताया कि उन्होंने छात्रा के माता-पिता और स्कूल प्रबंधन से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है और उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे. वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की थी और माफी मांगी, जिसके बाद यह मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कई सालों से बना रखा था अपना ठिकाना

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








