
महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे Supertech Twin Tower, इस्तेमाल होगा 4000 किलो बारूद
AajTak
supertech emerald court सोसाइटी में बने ट्विन टावर अभी तक 22 मई 2022 को गिराए जा सकते हैं. फाइनल ध्वस्तीकरण से पहले इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में ट्रायल ब्लास्ट किया जाएगा.
नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में बने ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. सुपरटेक टावर को गिराने में 4000 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा और महज 9 सेकेंड के वक्त में पूरी इमारत ध्वस्त हो जाएगी. अभी तक 22 मई 2022 को टावर के ध्वस्तीकरण की योजना है.
इमारतों के ध्वस्तीकरण के बाद आसपास के करीब 30 मीटर एरिया तक धूल उड़ेगी. धूल उड़ने के कारण आस एटीएस, पार्श्वनाथ और एमराल्ड के 14 टावरों के करीब 3500 फ्लैटों को अपना एरिया खाली करने के लिए कहा गया है. इमारत के धवस्तीकरण के 5 घंटे बाद ही लोग अपने-अपने घरों में जा सकेंगे.
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा कि दोनों टॉवर सियान और अपैक्स को सिर्फ 9 सेकेंड में गिराया जाएगा. पहले सियान और फिर एपैक्स को ध्वस्त किया जाएगा. सियान 29 फ्लोर का टावर है जबकि यह टेक्स 32 फ्लोर का टावर है. उन्होंने कहा कि दोनों ही टॉवरों को ऐसे गिराया जाएगा, जिससे इनका मलबा प्रांगण क्षेत्र में ही गिरे.
साइट पर बुलाए जाएंगे 10 विदेशी इंजीनियर
टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि 9 सेकेंड में पूरी बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा. हम लोगों तक सही इंफॉर्मेशन पहुंचना चाहते थे. उन्होंने कहा कि विदेशों से 10 इंजीनियर साइट पर बुलाए जाएंगे. विदेशी इंजीनियर ब्लास्ट के लिए डिजाइनिंग तैयार कर रहे हैं.
विदेशी इंजीनियर डिजाइनिंग पर ही विस्फोटक लगाए जाएगा. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के बेसमेंट,1 फ्लोर, 2 फ्लोर, 6 फ्लोर, 10 फ्लोर,14 फ्लोर, 18 फ्लोर, 22 फ्लोर, 26 फ्लोर, 30 फ्लोर पर लगाई जाएगी, टावर्स को तोड़ने के लिए विदेशी इंजीनियरों के सुपरविजन में काम चल रहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









