
महज एक सेकेंड में फुल चार्ज होगा फोन, ये कंपनी कर रही काम, बताया कैसा होगा फ्यूचर
AajTak
Smartphone Charging: आपके स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी क्या है? आसान भाषा में कहें तो आपका फोन कितनी देर में चार्ज हो जाता है? क्या आप सिर्फ एक सेकेंड में अपने फोन को फुल चार्ज करना चाहते हैं? क्योंकि ओपो एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर विचार कर रहा है, जो भविष्य में आपको देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
किसी स्मार्टफोन को चार्ज होने में कितना वक्त लगना चाहिए? ऐसे कई फोन्स मार्केट में आ चुके हैं, जो 5 मिनट चार्ज होने पर 5 घंटे तक यूज किए जा सकते हैं. इन हैंडसेट्स को फुल चार्ज होने में लगभग आधे घंटे का वक्त लगता है. वहीं कुछ ऐसी भी टेक्नोलॉजी पर काम चल रहा है, जो महज एक सेकेंड में आपके फोन को फुल चार्ज कर सकती हैं.
Oppo के चार्जिंग टेक्नोलॉजी हेड की मानें तो भविष्य में हमारे स्मार्टफोन महज एक सेकेंड में चार्ज हो सकते हैं. 0-100 परसेंट तक फोन को चार्ज होने में सिर्फ एक सेकेंड का वक्त लगेगा. Edward Tian ने यह जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान दी है.
उन्होंने बताया कि हम एक ऐसे पॉइंट पर हैं जहां आपका स्मार्टफोन महज 15 मिनट में चार्ज हो सकता है. अगर आपके पास 150W का चार्जर है, तो आप आसानी से आपने फोन को 15 मिनट में चार्ज कर सकते हैं.
ओपो की सहयोगी कंपनी Realme के फोन GT Neo 3 को आप सिर्फ 5 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज कर सकते हैं. कुछ साल पहले तक इस तरह के नंबर हमारी पहुंच के बाहर दिखते थे. अब हम जहां है वहां से ऐसा लगता है कि चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए कोई सीमा नहीं है.
Edward Tian ने बताया, 'बतौर फास्ट चार्जिंग के टेक्निकल इंजीनियर मेरा काम टाइम लिमिट को तोड़ना है. हम उस दिन तक एक्सप्लोर करते रहेंगे, जब तक हम फोन को सिर्फ एक सेकेंड में ना चार्ज कर लें.'
ये अभी नहीं होगा. ओपो तुरंत ऐसा नहीं करने वाला है. बल्कि कंपनी इसे एक पॉसिबिलिटी की तरह देखती है. इसके लिए कंपनी को अभी लंबी यात्रा करनी है. Edward Tian ने माना है कि इस पॉइंट तक पहुंच आसान नहीं होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










