
महंत नरेंद्र गिरि का हत्यारा कौन? आनंद गिरि ने पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज
Zee News
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में प्रयागराज पुलिस लाइंस में आनंद गिरि से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई. ZEE NEWS के पास आनंद गिरि से पूछताछ की पूरी जानकारी है.
नई दिल्ली: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत को लेकर जांच चल रही है. महंत नरेंद्र गिरि के मौत मामले में आनंद गिरि और आद्या तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आज दोपहर दो बजे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले प्रयागराज पुलिस लाइंस में करीब 12 घंटे तक आनंद गिरि से पूछताछ की गई. ZEE NEWS के पास आनंद गिरि से पूछताछ की पूरी जानकारी है.
आनंद गिरि से यूपी पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की. नरेंद्र गिरि के मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि से से अलग-अलग अधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ की. नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच विवाद की वजह उगलवाने की कोशिश की. आनंद गिरि को सुसाइड नोट भी दिखाया गया, नरेंद्र गिरि की हैंड राइटिंग को पहचानने की बात की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में आनंद गिरि बस यही बोलते रहे कि महंत जी खुदकुशी नहीं कर सकते, ये हत्या है. किसी को उनकी हत्या से फायदा पहुंच रहा था, वो कौन है मुझे नहीं पता.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










