
महंगा पड़ा फूफी का हनीमून पैकेज, कतर में ड्रग मामले में पहुंचे जेल, अब लौटेंगे भारत
AajTak
फूफी ने यकीन दिला दिया कि बैग में जर्दा पान मसाला है. इसके बाद शकीर और ओनिबा 6 जुलाई 2019 को बेंगलुरु से कतर पहुंच गए. कतर में दोहा के हम्माद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात साढ़े 10 बजे फ्लाइट ने लैंड किया. मगर एयरपोर्ट पर जब बैग की तलाशी ली जाती है, तो शरीक के एक बैग से 4 किलो चरस मिलती है?
जुलाई 2019 में मुंबई के एक कपल को जाल में फंसाकर एक हनीमून पैकेज के नाम पर कतर भेज दिया गया. उन्हें एक बैग दिया गया जिसमें ड्रग्स थी, लेकिन उन्हें ड्रग्स के बारे में नहीं पता था. जब कपल कतर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उन्हें ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. केस दर्ज किए जाने के बाद उनके ऊपर केस चला और उन्हें कतर की कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई और फाइन भी लगाया. यहां भारत में कपल के परिवार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दरवाजा खटखटाया. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की तो यह साफ हो गया कि दोनों निर्दोष हैं और गलत तरीके से उन्हें इस मामले में फंसाया गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











