
महंगाई का एक और झटका, रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार, कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े
AajTak
महंगाई से जूझ रही देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, गुरुवार को एलपीजी गैस के दामों में इजाफा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर इजाफा हुआ है.
महंगाई से जूझ रही देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, गुरुवार को एलपीजी गैस के दामों में इजाफा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर इजाफा हुआ है.
बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस के दामों में इजाफे के बाद घरेलू सिलेंडर के दाम देश में लगभग सब जगहों पर 1000 रुपए प्रति सिलेंडर के ऊपर पहुंच गए हैं.
कितनी होंगी नई कीमतें? बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है. वहीं, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1029 रुपए पर पुहंच गए हैं. चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1018 रुपए चुकाने होंगे.
कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए होगी. वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कीमतें क्रमश: 2454 रु, 2306 रुपए और 2507 रुपए होंगी.
इससे पहले 7 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी हुई थी. 8 मई को घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था. 1 मई को एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







