
मसूरी: abp न्यूज की खबर का असर, कैम्पटी फॉल में कड़े हुए नियम, एक बार में सिर्फ 50 लोग ही जा सकेंगे
ABP News
कोरोना काल में जानलेवा लापरवाही पर एबीपी न्यूज की खबर का असर हुआ है. कल एबीपी न्यूज ने मसूरी के कैम्पटी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ की तस्वीरें दिखाई थीं.
नई दिल्ली: कोरोना काल में जानलेवा लापरवाही पर एबीपी न्यूज की खबर का असर हुआ है. कल एबीपी न्यूज ने मसूरी के कैम्पटी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ की तस्वीरें दिखाई थीं, इस खबर के बाद अब प्रशासन ने कैम्पटी फॉल में सख्ती बढ़ा दी है. अब सिर्फ एक बार पचास पर्यटकों की ही कैम्पटी फॉल में एंट्री होगी, यही नहीं पर्यटकों को आधे घंटे से ज्यादा यहां रुकने नहीं दिया जाएगा. कैम्पटी फॉल में एक चेक पोस्ट भी बनाया जाएगा जो भीड़ को नियंत्रित करेगा. मसूरी और उससे सटे कैम्पटी फॉल पर इन दिनों भारी संख्या में पर्यटक मॉनसून एन्जॉय करने लिए पहुंच रहे हैं. पर्यटकों के आने से जहां लोकल व्यापारियों के चेहरे खिले हैं वहीं, फॉल में नहाने के दौरान पर्यटक सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. इससे एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर यहां की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












