
मशहूर शायर कुंअर बेचैन का इंतिकाल, शायरों ने अपनी शायरी के जरिए पेश किया खिराजे अकीदत
Zee News
हिंदी दुनिया के मशहूर अदीब कुंअर बेचैन यूपी के मुरादाबाद जिले के उमरी गांव के रहने वाले थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई चंदौसी के एसएम कॉलेज से की थी.
नोएडा: मुल्क के मशहूर और जाने-माने शायर डॉ. कुंअर बेचैन (Kunwar Bechain) का गुरुवार को इंतिकाल हो गया. वह 78 साल के थे. गुज़िश्ता दिनों कुंअर बेचैन और उनकी पत्नी कोरोना से मुत्तासिर हुए थे. नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. मशहूर शायर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी. कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है।मेरे कक्षा-गुरु,मेरे शोध आचार्य,मेरे चाचाजी,हिंदी गीत के राजकुमार,अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया।कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया बहुत आभार जी।उनका स्वयं कॉल आया है और वे डॉ कुँअर जी को अपने हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर शिफ़्ट करा रहे हैं।ईश्वर से प्रार्थना करें कि पूज्य गुरुप्रवर स्वस्थ हों।कृपा करके आप सब भी अपना बहुत-बहुत ख़्याल रखें। स्थिति अनुमान से ज़्यादा ख़राब है। आप सब का भी आभार उँगलियाँ थाम के ख़ुद चलना सिखाया था जिसे राह में छोड़ गया राह पे लाया था जिसे चोटों पे चोट देते जाने का शुक्रिया पत्थर को बुत की शक्ल में लाने का शुक्रिया जागा रहा तो मैंने नए काम कर लिए ऐ नींद आज तेरे न आने का शुक्रिया आती न तुम तो क्यों मैं बनाता ये सीढ़ियाँ दीवारों, मेरी राह में आने का शुक्रिया शायर कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना से चल रहे जंग में एक बुरी खबर मिली है. मेरे उसताद, मेरे रिसर्च प्रोफेसर, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के शहज़ादा, अनगिनत स्टूडेंट्स की ज़िंदगी को रोशन करने वाले, डॉ कुंअर बेचैन अभी कुछ मिनट पहले इस दारे फानी से कूच कर गए. कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया.' — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) — pushpendra singh surera (@pushpendRa_jput) ~ कुंवर बेचैन -कुंवर बेचैन
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








