
मशहूर बॉडी बिल्डर जो लिंडनर का 30 साल की उम्र में निधन, साउथ की फिल्म Pogaru में भी किया था काम
AajTak
जर्मनी के चर्चित बॉडी बिल्डर जो लिंडनर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया. वो एन्यूरिज्म नाम की खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे. उनकी मौत की सूचना उनके दोस्त और गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया के जरिए दी. जो ने दक्षिण भारतीय फिल्म में भी बतौर बॉडी बिल्डर काम किया था और वो यूट्यूब पर काफी चर्चित बॉडी बिल्डर थे.
जर्मन बॉडी बिल्डर और यूट्यूब स्टार जो लिंडनर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया. लिंडनर की मौत के बाद उनके दोस्त नोएल डेज़ेल ने कहा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले जो. मैं अब भी आपके जवाब के इंतजार में अपना फोन चेक करता रहता हूं ताकि हम जिम में मिल सकें.'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं टूट गया हूं भाई, आपने हमारे लिए अपनी बाहें खोल दीं थी, आपने हमें जीवन और सोशल मीडिया के बारे में बहुत कुछ बताया. मेरे और दूसरों के प्रति आपकी उदारता हमेशा मेरे साथ रहेगी.' बता दें कि जो लिंडनर ने अभिनेत्री रश्मिका मंधाना की फिल्म Pogaru में भी काम किया था.
गर्लफ्रेंड ने बताया दुनिया का सबसे अच्छा इंसान
वहीं जो लिंडनर की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड भी टूट गईं. जो की प्रेमिका immapeaches ने इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते हुए लिखा, जो हर किसी के लिए बहुत अच्छा था. एन्यूरिज्म की वजह से उसका निधन हो गया, मैं उसके साथ कमरे में थी. उसने मेरे गले में वो हार पहनाया जो उसने मेरे लिए बनाया था. फिर हम बस गले लगकर लेटे हुए थे. वो शाम में जिम में नोएल से मिलने जाने के समय का इंतजार कर रहे थे.
उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टापोस्ट में आगे लिखा, 'वह मेरी बाहों में था, तीन दिन पहले उसने कहा था कि उसकी गर्दन में दर्द है. हमें वास्तव में इसका एहसास तब हुआ जब बहुत देर हो चुकी थी. इस वक्त मैं ज्यादा कुछ नहीं लिख सकती.'
जो की प्रेमिका immapeaches ने आगे कहा, 'मेरा विश्वास करो यह आदमी जितना आप जानते हैं उससे कहीं अधिक अच्छा था. वह बहुत मधुर, दयालु, मजबूत और कड़ी मेहनत करने वाला वफादार और ईमानदारी वाला स्मार्ट लड़का था.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








