
मशहूर बार में महिलाओं ने किया किस तो बाउंसर ने उठाकर पटका!
AajTak
माल्टा में दो महिलाएं उस समय हैरत में पड़ गईं जब एक नाइटक्लब में किस शेयर करने के चलते उन्हें बाउंसर्स ने जमीन पर पटक दिया और उनके साथ हिंसा भी की. इस लेस्बियन कपल ने अपने साथ हुई ज्यादती को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और कई लोगों ने इन महिलाओं को ऑनलाइन सपोर्ट भी दिया.
माल्टा में दो महिलाएं उस समय हैरत में पड़ गईं जब एक नाइटक्लब में किस शेयर करने के चलते उन्हें बाउंसर्स ने जमीन पर पटक दिया और उनके साथ हिंसा भी की. इस लेस्बियन कपल ने अपने साथ हुई ज्यादती को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और कई लोगों ने इन महिलाओं को ऑनलाइन सपोर्ट भी दिया. (फोटो क्रेडिट: nordic bar फेसबुक) फेसबुक पर पीड़ित महिला ने अपने इस भयावह अनुभव को लेकर पोस्ट लिखा है. सेलिन बाल्जेन गेरा नाम की इस महिला का कहना है कि वे अपने एक दोस्त के साथ सेंट जूलियन में स्थित नॉर्डिक बार गई थीं. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हम वहां बैठे हुए थे और मैंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किस शेयर किया था.(फोटो क्रेडिट: nordic bar फेसबुक) उन्होंने आगे लिखा- इसके बाद वहां कुछ बाउंसर्स आ गए और हमें बाहर भेजने की कोशिश करने लगे. लेकिन हमें पता नहीं था कि हमें क्यों निकाला जा रहा है. इसलिए हमने उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं लेकिन वे और भी ज्यादा हिंसक हो गए और हमें जमीन पर गिरा दिया गया. हम उनकी हरकत से शॉक में आ गए. (फोटो क्रेडिट: nordic bar फेसबुक)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










