
मशहूर जगह पर बिकिनी फोटोशूट पर हंगामा, पहुंची पुलिस!
AajTak
सोशल मीडिया दो मॉडल्स लोगों के निशाने पर हैं. दरअसल, इन दोनों ने पेरिस के फेमस एफिल टावर के पास फोटोशूट करवाया था. उन्होंने इसकी फोटो और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. बाद में घटना के बारे बताते हुए फोटो क्लिक कर रही महिला ने बताया कि वे लोग इस फोटोशूट के दौरान अरेस्ट होते होते बचे.
दुनिया की मशहूर स्मारक एफिल टावर के पास जाकर दो मॉडल्स ने ऐसी फोटो क्लिक करवा ली कि बवाल मच गया. लड़कियों ने बताया कि इस हरकत के लिए वह अरेस्ट होते-होते बच गईं. हालांकि, उन लोगों ने फोटो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. बाद में फोटो को इंस्टाग्राम से हटाना भी पड़ा.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें पेरिस के एफिल टावर के पास दो ब्राजीलियन इंफ्लूएंसर, 24 साल की गैब्रिएला वर्सियानी और 27 साल की गैबिली फोटोशूट करवाती दिखती हैं. इसी दौरान उनके पास पुलिस पहुंच जाती है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों महिलाओं ने यह फोटोशूट अपनी बिकिनी बिजनेस को प्रमोट करने के लिए करवाई थी. लेकिन 31 अक्टूबर को उनलोगों को फोटो हटाने का आदेश दे दिया गया.
लड़कियों ने फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया. वीडियो में लड़कियां लॉन्ग ब्लैक कोट को उतारते और रेड बिकिनी को प्रदर्शित करती दिखती हैं. वहां एक तीसरी लड़की भी थी. उन्होंने एक शॉर्ट ब्लेजर पहन रखा था.
उन लोगों की इस हरकत को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई. इसके बाद वहां कुछ पुलिस ऑफिसर्स पहुंचते दिखे. एक महिला पुलिस अधिकारी ने महिलाओं को बॉडी कवर करने को कहा.
इंफ्लूएंसर्स की फोटो क्लिक कर रही वैनेसा लोपेज ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया- हमलोग लगभग अरेस्ट हो गए थे. क्योंकि हमलोग बिकिनी का प्रचार कर रहे थे और उन लोगों ने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










