
मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन, गोवा को आजाद कराने के लिए गए थे जेल
AajTak
मशहूर चित्रकार लक्ष्मण पाई, ललित कला राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता भी थे. उन्हें गोवा सरकार द्वारा साल 1987 में नेहरू पुरस्कार और साल 2016 में गोमंत विभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्हें भारत सरकार ने भी साल 1985 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया था.
गोवा के सुप्रसिद्ध चित्रकार और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित लक्ष्मण पाई ने रविवार के दिन अपनी अंतिम सांस ले ली. उनकी उम्र करीब 95 साल थी. गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल रहे लक्ष्मण पाई कई अवॉर्डों से सम्मानित रहे हैं. उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण से लेकर नेहरु अवार्ड और ललित कला अकादमी सरीखे अवार्ड मिल चुके हैं. उनकी मृत्यु पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट करते हुए दुःख प्रकट किया है. उन्होंने लिखा है कि ''गोवा के प्रसिद्द कलाकार और पदम भूषण अवॉर्डी लक्ष्मण पाई के निधन से गहरा दुःख पहुंचा है. गोवा ने एक आज एक रत्न खो दिया है. कला के क्षेत्र में उनके योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. ॐ शांति''
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








