
मल्लिकार्जुन खड़गे से 7 घंटे तक ED ने की पूछताछ, जयराम बोले - ये प्रतिशोध की हद
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने बुधवार को दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया था. इससे एक दिन पहले ईडी ने दिल्ली और कोलकाता समेत देशभर में 12 जगह छापेमारी की थी. ईडी इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कई दिन तक पूछताछ कर चुकी है.
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज करीब सात घंटे तक कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ की. इसकी कांग्रेस ने निंदा की है. खड़गे से दोपहर 1.30 बजे पूछताछ शुरू हुई थी जो कि रात को करीब 8.30 बजे तक चली. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह राजनीतिक बदले की हद है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से यंग इंडियन के पूर्व कर्मचारियों, वेतन और व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ की.
इससे पहले ईडी ने गुरुवार को हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय में छानबीन की थी. इस दौरान ईडी ने कंपनी की व्यावसायिक गतिविधियों, वित्त और कामकाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच की. वहीं ईडी ने बुधवार को यंग इंडियन का दफ्तर सील कर दिया था. ईडी का कहना था कि कांग्रेस नेताओं ने जांच में सहयोग नहीं किया, जिसके बाद दफ्तर सील करना पड़ा. इस मामले में ईडी ने खड़गे को समन भेजा था और आज उसी बारे में पूछताछ हुई.
मालूम हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राज्यसभा में बताया था कि उन्हें ED का समन भेजा है. वह कानून का पालन करेंगे, लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा हो तो क्या उनका समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है?
कांग्रेस खड़गे के साथ खड़ी: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 7:30 बजे विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए डिनर होस्ट करने वाले थे लेकिन वह अभी भी ईडी के साथ हैं. यह मोदी सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा है!
इससे पहले उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी कई घंटे से पूछताछ कर रही है. उसकी अग्निपरीक्षा जारी है. पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








