
मर्सिडीज-BMW जैसी कारों पर भारत 40% तक घटाएगा टैरिफ, EU ट्रेड डील में हो सकता है ऐलान
AajTak
भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अंतिम चरण में है. इसके तहत EU से आयातित कारों पर टैरिफ 110% से घटाकर 40% किया जाएगा, जो भविष्य में 10% तक आ सकता है.
भारत सरकार और यूरोपीय संघ के बीच दशकों से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अपने अंतिम चरण में है, जिसका आधिकारिक ऐलान मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को होने की संभावना है. इस ऐतिहासिक 'मदर ऑफ ऑल डील्स' के तहत भारत ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों पर लगने वाले टैरिफ को 110% से घटाकर 40% करने का फैसला लिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में इस शुल्क को और घटाकर 10% तक लाया जा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 15,000 यूरो (लगभग 13.5 लाख रुपये) से ज्यादा कीमत वाली कारों पर तत्काल टैक्स कटौती के लिए सहमत हो गई है. इस कदम से वोक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसे यूरोपीय वाहन निर्माताओं के लिए भारतीय बाजार में पहुंच आसान हो जाएगी.
हालांकि, घरेलू उद्योग को सुरक्षा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को शुरुआती 5 सालों के लिए इस कटौती से बाहर रखा गया है. भारत मौजूदा वक्त में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन यहां आयात शुल्क दुनिया में सबसे ज्यादा रहे हैं.
इन कारों पर कम होगी टैरिफ
सूत्रों के मुताबिक, सरकार 27 देशों वाले EU से इम्पोर्ट की जाने वाली कुछ चुनिंदा कारों पर ड्यूटी तुरंत कम करने पर सहमत बन गई है, बशर्ते उनकी इम्पोर्ट कीमत लगभग USD 17,739 से ज़्यादा हो. यह कटौती फॉक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसे यूरोपीय कार निर्माताओं के लिए भारतीय बाज़ार तक पहुंच को काफी आसान बना देगी, जो लंबे वक्त से देश में इम्पोर्ट बाधाओं को कम करने के लिए लॉबिंग कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: Trump Canada Warning: 'गलतफहमी न पालें... लगा दूंगा 100% टैरिफ', ट्रंप की कनाडा को धमकी में भी सबसे आगे चीन फैक्टर

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






