
मर्डर के लिए कोबरा का किया इस्तेमाल, मिस्ट्री सुलझाने वाली पुलिस रह गई दंग
Zee News
पत्नी को मौत के उतारने के लिए केरल के एक शख्स ने ऐसा प्लान बनाया कि मर्डर मिस्ट्री सुलझाने वाली पुलिस टीम भी दंग रह गई.
तिरुवनंतपुरम: कोल्लम जिले की एक लोअर कोर्ट ने सोमवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को कोबरा से कटवाकर हत्या करने का दोषी ठहराया. कोल्लम के एडिशनल सेशन कोर्ट के जस्टिस एम. मनोज ने सूरज को अपराध का दोषी करार दिया, इस मामले में अब बुधवार को सजा सुनाई जाएगी. मामला बेहद हैरान करने वााला है.
सूरज को दोषी ठहराने के बाद जब जज ने पूछा कि क्या उसे कुछ कहना है तो उसने कहा, 'कुछ नहीं.' प्रोसिक्यूटर के वकील ने उम्मीद जताई कि अदालत इसे 'रेयरेस्ट' मामला मानेगी और दोषी को ज्यादा से ज्यादा सजा देगी. पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि मामला बहुत पेचीदा है और इसका पूरा श्रेय पुलिस जांच दल को दिया जाना चाहिए, जिसने जांच के सभी वैज्ञानिक और साइबर तरीकों का इस्तेमाल करते हुए क्राइम की जांच की. उत्तरा के भाई ने कहा कि जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हैं, उससे वह खुश हैं और अब वे लोग यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि हत्यारे को सजा कितनी होगी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










