
'मरना मत, मैं आता हूं', बवंडर में फंसे मां-बाप, तूफान में दौड़़कर 9 साल के बच्चे ने ऐसे बचाया
AajTak
यूएस के मैरिएटा शहर में आए तूफानी बवंडर में फंसे एक पति पत्नी के उनके 9 साल के बच्चे की सूझबूझ के चलते बचाया जा सका. बच्चा कार में फंसे अपने माता पिता को बचाने के लिए लगभग 1.6 किलोमीटर का तूफान में दौड़ा और मदद लेकर आया.
दुनिया में कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जिसमें छोटे बच्चों की बहादुरी हैरान कर देती है. हाल में यूएस के मैरिएटा शहर में आए तूफानी बवंडर में फंसे एक परिवार के मामले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला.
यहां एक तूफानी बवंडर में फंसने के बाद वेन और लिंडी बेकर की कार हवा में उछल गई थी और एक उखड़ा हुआ पेड़ उनकी कार से टकरा गया. दोनों कार में फंस गए जबकि उनका 9 साल का बच्चा ब्रैनसन किसी तरह निकल आया. डरा हुआ होने के बावजूद, बच्चा तूफान में गिरी हुई बिजली लाइनों से होकर तूफान के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर तक तब तक दौड़ा जबतक उसे मदद नहीं मिल गई.
ब्रैन्सन के पिता, वेन ने कहा कि हमारी मौत हो सकती थी लेकिन ब्रैनसन ने बहादुरी से मदद लाकर हीरो की तरह का किया. 'हम लगभग एक मील के भीतर बवंडर को देख सकते थे, लेकिन ब्रैनसन दौड़ता रहा. वेन फिलहाल चोटों से उबर रहे हैं और उनकी पत्नी लिंडी अभी भी अस्पताल में हैं लेकिन उम्मीद है कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी.
इधर ब्रैनसन ने एबीसी न्यूज से बताया- मैं बहुत ... बहुत ज्यादा डर गया था. मैं जैसे ही मदद लेने के लिए भागा, मैंने कहा- मरना मत... मैं अभी आ रहा हूं.
इंस्टाग्राम पेज Goodnews Movement ने ये स्टोरी साझा की. इसे अब तक 77,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. पोस्ट पर लोगों की ढेरों कमेंट आ रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स लड़के की तारीफ करने और उसके साहस की सराहना करने से खुद को नहीं रोक सके.
एक यूजर ने लिखा 'एक कार दुर्घटना में घायल होने और अपने माता-पिता को गंभीर रूप से घायल होते देखने के बाद वह बवंडर में एक मील तक दौड़ा, और वह केवल 9 साल का है. कितना बहादुर लड़का है!' एक अन्य ने लिखा- यार… क्या कमाल का बच्चा है! मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं कि आप लोग ठीक हो रहे हैं, और मैं परिवार के स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











