
मरते हुए भक्तों को छोड़कर कहां भागा भोले बाबा? तलाशी करने पर भी नहीं मिल रहा सबूत
AajTak
हाथरस में मची भगदड़ के बाद कई परिवार बर्बाद होने की तर्ज पर है. मगर 122 मौतों का जिम्मेदार भोले बाबा अब तक फरार है. पुलिस का कहना है कि वो सूरजपाल की तलाश कर रहे हैं. मगर अब तक बाबा का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











