
मरती हुई मां के लिए बेटे ने गाया, 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...', डॉक्टर भी हो गए भावुक
Zee News
डॉक्टर ने बताया कि महिला के बेटे ने अपनी मां के लिए 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...' गाना गाया. उन्होंने लिखा कि मैं वहां फोन को पकड़े हुई खड़ी थी और दोनों को देख रही थी.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में किसी तबाही से कम नहीं है. हर रोज़ हजारों की तादाद में लोग इस बीमारी से मर रहे हैं. लोग अपने प्यारों के बचाने के लिए न जाने क्या क्या कोशिशें कर रहे हैं. कोई इन कोशिशों में कामयाब हो जाता है तो कोई नहीं. दूसरी लहर के बीच कई जगहों से ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिन्हें देखकर रूह कांप उठती है. He sang Tera Mujhse Hai Pehle Ka Nata Koi. I just stood there holding the phone, looking at him looking at his mother and singing. The nurses came over and stood in silence. He broke down in the middle but finished the verse. He asked her vitals, thanked me and hung up. एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. दीपशिखा नाम की एक डॉक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस मामले के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सिलसिलेवार किए कई ट्वीट में लिखा- आज, मेरी शिफ्ट के आखिर में मैंने एक महिला के रिश्तेदार को वीडियो कॉल किया जो अपनी आखिरी सांसे गिन रही थी. हम आमतौर ऐसा पर करते हैं ताकि किसी कोई आखिरी ख्वाहिश तो वो पूरी हो सके. डॉक्टर ने आगे लिखा कि इस मरीज के बेटे ने उनसे कुछ समय मांगा और अपनी मरती हुई मां के लिए एक गाना गाया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








