
"मम्मी, बाबा ने मेरे साथ...' 7 साल की बेटी की आपबीती सुन मां के उड़े होश
AajTak
उत्तर प्रदेश में रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रिश्ते में बाबा ने बहला-फुसलाकर 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया. बेटी की हालत देखकर उसकी मां सन्न रह गई. पूछने पर उसने रोते-रोते बताया, 'मम्मी बाबा ने मेरे साथ गलत काम किया है'. इतना सुनते ही महिला बेसुध हो गई.
यूपी के कौशांबी जिले में रिश्तों को शर्मशार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में बाबा ने बहला-फुसलाकर 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया. किसी तरह मासूम ने घर पहुंच परिजनों को आपबीती बताई. जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां शनिवार सुबह एक परिवार में 7 साल की बेटी घर में थी. तभी पड़ोस में रहने वाला बाबा आया. इसके बाद वह बहाने से मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. वहां उसके साथ दरिंदगी की.
मासूम को मेडिकल परीक्षण के भेजा गया
थोड़ी देर बाद उसकी मां बुलाने के लिए घर पहुंची. यहां वो बेटी की हालत देख सन्न रह गई. महिला ने पति को जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया. वही, मासूम को मेडिकल परीक्षण के भेजा.
बाबा ने मेरे साथ गलत काम किया

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









