
'मम्मा मुझे बचा लो...' रोते हुए आया 'बेटी' का फोन, डरा देगा ये Scam
AajTak
महिला का कहना है कि आवाज सेम थी, लेकिन बोलने का तरीका काफी अलग था. वॉइस ओवर में 'मम्मा मुझे बचा लो' सुनाई दे रहा था. इससे उसे शक हो गया कि उसके साथ स्कैम हो रहा है.
इस वक्त एक ऐसा दौर चल रहा है, जब स्कैम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. जो इतने खतरनाक हैं कि इसमें इंसान बुरी तरह फंस जाता है. आजकल इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का इस्तेमाल भी खूब हो रहा है. इसे लेकर एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है. यहां कावेरी नाम की यूजर ने बताया है कि स्कैमर्स लोगों को लूटने के लिए कौन से तरीके अपना रहे हैं. उन्होंने इस स्कैम की पूरी जानकारी दी है. जिसमें फर्जी पुलिस के बारे में भी बताया गया है.
अपने पोस्ट में कावेरी बताती हैं कि उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया. उसने खुद को पुलिस अफसर बताया और कहा कि आपकी बेटी बड़ी मुश्किल में फंस गई है. फर्जी पुलिस वाला बना ये स्कैमर आगे बोलता है कि आपकी बेटी को उसकी तीन दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्होंने एमएलए के बेटे का वीडियो बनाकर उसे धमकी दी है. वो फोन पर उनकी बेटी की आवाज भी सुनाता है. आवाज सेम थी, लेकिन बोलने का तरीका काफी अलग था. वॉइस ओवर में 'मम्मा मुझे बचा लो' सुनाई देता है. इससे कावेरी को शक हो गया कि उनके साथ स्कैम हो रहा है.
कावेरी अपने पोस्ट में लिखती हैं, 'करीब एक घंटे पहले मेरे पास एक अनजान नंबर से कॉल आई. मैं ऐसे कॉल नहीं उठाती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि किस वजह से मैंने इस कॉल का जवाब दिया. दूसरी तरफ एक शख्स था, जिसने कहा कि वो एक पुलिसकर्मी है और मुझसे पूछा कि क्या मुझे पता है कि मेरी बेटी K कहां है. मैंने उससे कहा कि मुझे मेरी बेटी से बात करने दो. वो गुस्सा हो गया और बद्तमीजी करने लगा. फिर बोला कि उसे कहीं लेकर जा रहे हैं.'
इस पोस्ट को अभी तक 6.89 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं. वहीं पोस्ट को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि आज के वक्त में असली और नकली फोन कॉल्स की पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है. स्कैमर्स आपके रिश्तेदारों की आवाज में भी बात करने लगते हैं. ऐसे में खुद को धोखाधड़ी से बचाने के लिए लोगों का सतर्क रहना आवश्यक है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










