
ममेरे भाई से करती थी प्यार, लेकिन घर वालों ने दूसरी जगह करा दी मैरिज, शादी के चौथे ही दिन करवा दी पति की हत्या
AajTak
गांधीनगर में एक लड़की अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी किसी और से करवा दी. लड़की ने शादी के चौथे ही दिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस मामले में प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के गांधीनगर से एक चौंका देने वाला मामला सामना आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की ही हत्या करवा दी. दरअसल वो अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहीं और लड़की की शादी करवा दी. शादी के चौथे ही दिन लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी.
क्या है पूरा मामला?
अहमदाबाद के रहने वाले युवक भाविक का शादी के चार दिन बाद ही अपहरण हो गया. भाविक जब अपने घर से पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था तो वो ससुराल नहीं पहुंचा, जिसके बाद ससुर ने भाविक के पिता को कॉल करके बताया कि वह अब तक नहीं आया है. जिसके बाद ससुर और उनका परिवार भाविक को ढूंढने निकले. जब ससुराल वाले भाविक को ढूंढ रहे थे इसी दौरान उसकी एक्टिवा दिखाई दी. आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि इनोवा कार से आए तीन लोग भाविक को उठाकर ले गए. इसकी जानकारी भाविक के घरवालों को दी गई. जिसके बाद भाविक के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. चूंकि शादी के चार दिन बाद ही पति का अपहरण हुआ. इसलिए पुलिस को पत्नी पर शक हुआ.
पुलिस को हुआ शक और फिर....
पुलिस पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि इसमें उसकी पत्नी पायल का हाथ है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया. कलोल के डिप्टी एसपी पीडी मणवर ने बताया कि पुलिस ने भाविक के परिवार की शिकायत पर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला जिसके बाद उसकी पत्नी से पूछताछ कि गई तब पुलिस का संदेह बढ़ा और जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने कबूल कर लिया कि वो अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी भाविक से करा दी, जिसके बाद पायल और कल्पेश ने भाविक को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
पत्नी ने लोकेशन लेकर प्रेमी को दी...

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








