
ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा खत, गहलोत ने भी ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने की कही बात
AajTak
ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा कि केंद्र राज्यों के अस्पतालों में पीएसए संयंत्रों की आपूर्ति करने पर विचार कर रहा है. लेकिन इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं हो रही है. इसकी प्राथमिकताएं तय की जा रही है और फिर बदली जा रही हैं. एजेंसियों को बार-बार अस्थिर किया जा रहा है.
कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल-मई महीने में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई मरीजों की जान गई है. अब यह संक्रमण गांव की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में कई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बेहद चिंतित है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को शुक्रवार को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने पीएसए (Pressure Swing Adsorption) ऑक्सीजन प्लांट के संदर्भ में पीएम मोदी को याद दिलाते हुए कहा है कि हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसए प्लांट्स दिए जाएंगे. लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले फेज में सिर्फ 4 प्लांट ही जाएंगे और बाकी प्लांट्स को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने अपने शिकायती पत्र में प्लांट्स आवंटन को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, "हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसएस प्लांट मिलेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले चरण में हमें चार ही प्लांट मिलेंगे और बाकी के प्लांट के बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया जा रहा है."
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











