
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया अलपन बंदोपाध्याय को ‘प्रताड़ित’ करने का आरोप, कही ये बात
Zee News
ख्यमंत्री ने कहा कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) बंदोपाध्याय ने हमेशा समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है. उन्होंन कहा, ‘हमारी सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी.’
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने केंद्र पर अपने पूर्व शीर्ष नौकरशाह अलपन बंदोपाध्याय (Alapan Bandyopadhyay) को ‘प्रताड़ित’ करने का आरोप लगाया. बता दें कि केंद्र सरकार ने बंदोपाध्याय के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही शुरू की है जो उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों से वंचित कर सकती है. बनर्जी ने कहा कि देश के आईएएस और आईपीएस अधिकारी पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव के साथ हैं, क्योंकि यह ‘हर नौकरशाह की लड़ाई’ है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘केंद्र को यह महसूस करना चाहिए कि वह एक ऐसे अधिकारी को प्रताड़ित कर रहा है जिसने 15-20 दिनों के भीतर अपने भाई, भतीजे और मां को खो दिया... और वह मानसिक पीड़ा में है क्योंकि उन्होंने जीवनभर देश के लिए काम किया है, और अब उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया... यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे.’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








