
'ममता बनर्जी को बनाया जाए इंडिया गठबंधन का चीफ', कोलकाता से मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को दिया संदेश
ABP News
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर ने इंडिया ब्लॉक के लीडर को लेकर बड़ा बयान दिया. उनका यह स्टेटमेंट पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले आया है. जिसने नई राजनीतिक बहस को जन्म दिया है.
क्या INDIA गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस से छिटककर विपक्ष के किसी और दल के पास जा सकता है, यह नई राजनीतिक बहस कहीं और से नहीं बल्कि कांग्रेस के भीतर से ही उठी है. कई मुद्दों पर विवादित बयान के चलते सुर्खियों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर ने ही यह बयान दिया है. उन्होंने सलाह दी है कि राहुल गांधी को इंडिया ब्लॉक की बागडोर को छोड़ देना चाहिए और इसे किसी क्षेत्रीय दल को सौंप देना चाहिए.
'ममता बनर्जी बनें इंडिया गठबंधन की नेतृत्वकर्ता'
पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है, इससे पहले ही मणिशंकर अय्यर ने नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. रविवार (22 फरवरी) को अपने बयान में कहा, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की नेता हैं, जिनके बिना "इंडिया गठबंधन का 'आई', 'एन', 'डी', 'आई', 'ए' अस्तित्वहीन हो जाएगा."
'छोटे दलों को दें इंडिया ब्लॉक की कमान'

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












