ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ED दफ्तर पहुंचे, अधिकारियों ने PMLA एक्ट के तहत लिखवाई शपथ
ABP News
दिल्ली पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी राजनीतिक बदला ले रही है.
नई दिल्ली: ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज जाम नगर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे हैं. पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है. अभिषेक बनर्जी को ईडी अधिकारियों ने पीएमएलए एक्ट के तहत लिखित में शपथ लिखवाई कि वे अपने बयानों के दौरान कोई भी गलत जानकारी नहीं देंगे और यदि वे ऐसा करते हैं तो इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे. ईडी दफ्तर के पिछले गेट पर अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं. दिल्ली पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी राजनीतिक बदला ले रही है. जांच को लेकर अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं.''More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












