
मन की बात: टीकाकरण अभियान, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर छठ पर्व तक पीएम मोदी ने किया जिक्र
AajTak
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 82 वें संस्करण को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा- सभी लोगों को भारत की एकता के लिए, भारत की श्रेष्ठता के लिए कुछ-न-कुछ जरुर करना चाहिए. सरदार पटेल के विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं. सरदार पटेल का जीवन प्रेरणा देता है. एकता का संदेश देने वाली गतिविधियों से जुड़े. अमृत महोत्सव में भी अपनी कला, संस्कृति, गीत, संगीत के रंग अवश्य भरने चाहिये. पीएम ने इस दौरान बिरसा मुंडा और अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया. पीएम ने एक बार फिर से लोकल समान खरीदने की अपील की है. पीएम ने कहा- हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की बात भूलनी नहीं है. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











