
'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' फेम आशीष कपूर ने की गुपचुप सगाई, मंगेतर संग कराया टैटू
AajTak
आशीष ने इंस्टाग्राम पर अपना बायो भी बदल लिया है. उन्होंने 'टेकन' लिखते हुए रिंग की इमोजी बनाई है. हालांकि, आशीष ने इस पर कोई बयान नहीं जारी किया है और न ही फैन्स को किसी भी बारे में जानकारी दी है. आशीष ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह पर्ल ग्रे संग कंधे पर टैटू करवाए नजर आ रहे हैं. दोनों ने कंधे पर एक तारीख लिखवाई है.
कई बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने गुपचुप सगाई कर फैन्स को झटका दिया है. इस लिस्ट में अब एक और सेलिब्रिटी का नाम शामिल हो चुका है. खबरों के मुताबिक, 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' फेम आशीष कपूर ने गुपचुप सगाई कर ली है. दुनिया से इन्होंने यह बात छिपाई, लेकिन हाल ही में एक्टर ने पोस्ट के जरिए फैन्स को खुशखबरी दी है. प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे संग आशीष ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ने कंधे पर एक जैसा टैटू कराया हुआ है.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











