
मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय, मोदी के डिजिटल अवतार संग कराया फोटोशूट
AajTak
प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि साथी सांसदों के साथ संग्रहालय देखने का गौरवशाली क्षण मेरे लिए बहुत अहम है. डिजिटल तकनीक के माध्यम से संग्रहालय में भारत के गौरवशाली इतिहास को नजदीक से देखना बड़ा ही अद्भुत था.
भोजपुरी सिनेमा से राजनीति के गलियारों तक पहुंचने वाले सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रवि किशन आज एक साथ आउटिंग पर निकले. तीनों सांसद दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे और वहां डिजिटल सेल्फी और ढेर सारी फोटो खिंचवाई. इतना ही नहीं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल अवतार के साथ संसद भवन से बाहर आते हुए भी दिखाई दिए.
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपने सिनेमा के दिनों के दोस्तों के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे. गोरखपुर से रवि किशन और आजमगढ़ से हाल मे चुनकर आने वाले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', दोनों ही तिवारी की तरह भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार हैं और भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं.
इन सांसदों ने बड़ी बारीकी से संग्रहालय देखा और डिजिटल टिकट भी खरीदी. प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे इन सांसदों के साथ भाजपा नेता नीलकांत बक्शी, शैलेंद्र सिंह मोंटी और बिपिन बिहारी सिंह भी मौजूद थे.
इतिहास को नजदीक से जानने का मौका
संग्रहालय देखने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि साथी सांसदों के साथ संग्रहालय देखने का गौरवशाली क्षण मेरे लिए बहुत अहम है. डिजिटल तकनीक के माध्यम से संग्रहालय में भारत के गौरवशाली इतिहास को नजदीक से देखना बड़ा ही अद्भुत था.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम संग्रहालय देखने आने वाले लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. साथ ही जो लोग संग्रहालय जाएंगे उन्हें अपने गौरवशाली इतिहास का यहां साक्षात दर्शन भी होगा. इसलिए उनका मानना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संग्रहालय में जाकर भारत दर्शन करना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











