
मनु जैन के बाद अब मुरली का एग्जिट, फिर से Xiaomi India हेड का इस्तीफा, क्या है वजह?
AajTak
Xiaomi India के प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन बी ने इस्तीफा दे दिया है. Xiaomi के साथ उन्होंने 6 साल तक काम किया और अब वे ऐकेडमिक रिसर्च में अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे. मुरली 2018 में Xiaomi India में शामिल हुए और 2022 में प्रेसिडेंट के पोस्ट के लिए प्रमोट हुए. पहले मुख्य परिचालन अधिकारी सहित कई जिम्मेदारियां संभाला करते थे.
Xiaomi India के प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन बी ने अपने इस्तीफा का ऐलान किया. Xiaomi के साथ उन्होंने 6 साल तक काम किया और अब वे ऐकेडमिक रिसर्च में अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में अब वे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभालेंगे. मुरली से पहले मनु जैन ये पद संभाला करते थे.
मुरलीकृष्णन बी आगे भी कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे और बतौर स्वतंत्र रणनीतिक सलाहकार के रूप में काम जारी रखेंगे. Xiaomi India के मौजूदा अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी साल के आखिर तक अपने पद को छोड़ देंगे.
गौरतलब है कि मनु जैन के शाओमी छोड़ने के बाद इन्हें Xiaomi India की कमान दी गई थी. मुरलीकृष्णन बी ने भी शाओमी इंडिया बिजनेस को बढ़ाने में अहम रोल निभाया है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारतीय बजट स्मार्टफोन का मार्केट बदल गया है. शाओमी को बेस्ट बजट स्मार्टफोन कैटिगरी में माना जाता था, लेकिन अब लोग प्रीमियम प्राइस पर प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.
मुरली 2018 में Xiaomi India में शामिल हुए और 2022 में प्रेसिडेंट के पोस्ट के लिए प्रोमोट हुए. पहले मुख्य परिचालन अधिकारी सहित कई जिम्मेदारियां संभाला करते थे. बताते चलें कि उन्होंने कंपनी का कार्यभार तब संभाला जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ इसका टकराव शीर्ष पर था.
यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च, 6200mAh बैटरी और 50MP कैमरा, शुरुआती कीमत लगभग 18 हजार

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










