
मनी लॉन्ड्रिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और संस्कृति... जानिए भारत-ओमान के बीच हुए कौन से खास समझौते
AajTak
इस य़ात्रा का सबसे खास पहलू यह है कि, भारत और ओमान के बीच कई खास समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं और आपसी सहमति बनी है. विदेश मंत्रालय ने इसकी विस्तृत जानकारी दी है. इनमें, सबसे खास समझौता हिंदी भाषा को लेकर है. भारत और ओमान ने भारतीय अध्ययन-हिंदी भाषा के ICCR चेयर की स्थापना पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शनिवार को हस्ताक्षर किया है.
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक शुक्रवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पधारे हैं. यह उनकी भारत में पहली राजकीय यात्रा है. अपनी यात्रा के दौरान सुल्तान हैथम बिन तारिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय चर्चा हुई. वार्ता में व्यापार व निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बातचीत को लेकर विवरण दिया है. उन्होंने बताया कि ‘‘भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे द्विपक्षीय वार्ता का मंच तैयार हुआ.’’
आतंकवाद पर भी हुई चर्चा दोनों देशों के नेताओं ने गाजा में चल रहे युद्ध पर भी चर्चा की. इसके अलावा आतंकवाद पर भी चर्चा की गई. दोनों देशों के डिजिटल बुनियादी ढांचे और उपयोग के बीच यूपीआई स्टैक और इसके इंटरफेस के उपयोग पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी. दोनों पक्षों ने ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष के लिए 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2,500 करोड़ रुपये) की तीसरी किश्त की घोषणा की. जो कि भारतीय स्टेट बैंक और ओमान निवेश प्राधिकरण के बीच 50-50 का जॉइंट विजन है.
भारत ओमान के बीच हुए ये खास समझौते 1. इस य़ात्रा का सबसे खास पहलू यह है कि, भारत और ओमान के बीच कई खास समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं और आपसी सहमति बनी है. विदेश मंत्रालय ने इसकी विस्तृत जानकारी दी है. इनमें, सबसे खास समझौता हिंदी भाषा को लेकर है. भारत और ओमान ने भारतीय अध्ययन-हिंदी भाषा के ICCR चेयर की स्थापना पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शनिवार को हस्ताक्षर किया है.
2. इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय ने तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और ओमान के परिवहन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमटीसीआईटी) ने सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है.
3. वित्तीय खुफिया इकाइयों के बीच भी एमओयू हुआ है. इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग, संबंधित अपराधों और आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग पर भारत की वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) और ओमान के राष्ट्रीय वित्तीय सूचना केंद्र (एनसीएफआई) के बीच एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







