
'मनी लॉन्ड्रिंग, साजिश, आरोपियों की मदद...' दिल्ली शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ ED की चार्जशीट दायर
AajTak
दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईडी ने संजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है. इस मामले में आप सांसद पर पैसे का लेन-देन करने का आरोप है.
कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह के खिलाफ आरोप पत्र (Chargesheet) दायर कर दी है. ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह को आरोपी बनाया गया है.
सूत्रों का कहना है, ईडी ने आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि संजय सिंह इस मामले में साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग और आरोपियों की मदद करने में शामिल थे. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे इस पर सुनवाई करेगी.आरोपपत्र 4 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा.
संजय सिंह के यहां अक्टूबर में पड़ा था छापा
दिल्ली की शराब नीति में घोटाले के मामले में अक्टूबर माह के दौरान ईडी ने संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की थी. इसके बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में जांच एजेंसियों ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया था. ईडी सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा की गवाही पर संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED का एक्शन
आप सांसद पर हैं ये आरोप

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











