
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सेलेब्स पर ED का शिकंजा, जैक्लीन के बाद अब Nora Fatehi से हो रही पूछताछ
Zee News
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब अब बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) भी फंसते हुए नज़र आ रहे हैं. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही से भी ईडी पूछताछ कर रही है. इस मामले पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अपना बयान दर्ज कराना है.
नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब अब बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) भी फंसते हुए नज़र आ रहे हैं. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही से भी ईडी पूछताछ कर रही है. इस मामले पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अपना बयान दर्ज कराना है. दरअसल, ये पूछताछ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही है.
जैकलीन से चार घेंटे हुई पूछताछ पिछले महीने ही इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को समन भेजा गया था. इससे पहले 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी और फिरौती के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े केस में दिल्ली में चार घंटे तक जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से पूछताछ की गई थी और उनका बयान एक गवाह के तौर पर दर्ज किया गया था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










