
मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे Vijay Devarakonda, 'लाइगर' में विदेशी फंडिंग की ED करेगी जांच
AajTak
खबरों की माने तो ED को शिकायत मिली थी कि फिल्म में हवाला के पैसे सहित विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया गया था. ये देखते हुए ईडी ने विजय देवरकोंडा को समन भेजा है. विजय से पहले ईडी ने 17 नवंबर को प्रोड्यूसर चार्मी कौर और डायरेक्टर पुरी जगन्नाध को भी पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था.
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मुश्किल में फंस गए हैं. FEMA के नियम तोड़ने के तहत विजय को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में विजय का नाम शामिल बताया जा रहा है. लाइगर फिल्म को लेकर एक्टर पर ईडी के शिकंजे में पड़ते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकिंग और प्रमोशन में काले धन का इस्तेमाल किया गया था. इसे लेकर ईडी ने एक कम्प्लेंट पर जांच शुरू कर दी है.
लाइगर कर फंस गए विजय धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म लाइगर एक बड़े बजट की फिल्म थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तकरीबन 120 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक जुटाने में नाकामयाब रही थी. फिल्म ने कुल मिलाकर 60.80 करोड़ का कलेक्शन किया था.
हालांकि फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से किया गया था. क्योंकि फिल्म हिंदी और तेलुगू दोनों भाषा में रिलीज हुई थी, इसलिए दोनों स्टेट्स में फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जमकर पैसा बहाया गया. फिर भी फिल्म दर्शक जुटाने में नाकामयाब रही थी.
विजय को मिला समन
खबरों की मानें तो ED को शिकायत मिली थी कि फिल्म में हवाला के पैसे सहित विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया गया था. ये देखते हुए ईडी ने विजय देवरकोंडा को समन भेजा है. विजय से पहले ईडी ने 17 नवंबर को प्रोड्यूसर चार्मी कौर और डायरेक्टर पुरी जगन्नाध को भी पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था. हाल ही में विजय देवराकोंडा से फिल्म के लिए किए गए इन्वेस्टमेंट और इसकी टीम को दिए गए पैसों की पूछताछ की जाएगी..
लाइगर फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में थी. इस फिल्म में राम्या कृष्णन ने विजय की मां का रोल प्ले किया था. लाइगर से पहली बार फाइटर माइक टायसन पर्दे पर जलवा बिखेरते नजर आए थे. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लास वेगस में हुई थी. ऐसे में, मिली शिकायत के मुताबिक ईडी ने जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक लाइगर में लगा विदेशी पैसा निवेशकों के काले धन को सफेद करने का तरीका बताया गया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










